A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोटाराजस्थान
Trending

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान का परिंडा अभियान जारी

समसपुर ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान का परिंडा अभियान जारीश्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स …परिवार बारां) के द्वारा चलाए जा रहे सघन परिंडा अभियान के तहत  आज समसपुर ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में बांधे गए परिंडे

।संस्थान के पीयूष गुप्ता,माधव सोनी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में संस्थान द्वारा चलाए जा रहे निरंतर परिंडा अभियान के तहत आज समसपुर ग्राम के विभिन्न क्षेत्र में परिंडे लगाए गए और लोगों को उनमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था के लिए संकल्प दिलाया।संस्थान के अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि मनुष्य अपने लिए पानी और अन्न की व्यवस्था तो कर लेता है ,परंतु इन मासूम पक्षियों को दाना पानी के लिए कई दूर तक उड़ना पड़ता है। इसलिए इन्हें कई बार गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक का भी सामना करना पड़ता है ।

और हर साल हजारों पक्षी इस भीषण गर्मी में अपनी जान खो देते हैं ।इसलिए हमें अधिक से अधिक परिंडे लगाकर,प्रतिदिन इन में दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए । क्योंकि जीव दया ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। संस्थान के मनोहर नागर, अभिषेक सोनी, ने इस अभियान के माध्यम से लोगों से अपील की है,कि जिन्होंने इस भीषण गर्मी में अभी तक अपने घर आंगन में, बालकनी में ,छत पर अगर परिंडा नहीं लगाया हो तो वह एक परिंडा इन मासूम पक्षियों के लिए जरूर लगाए और उसमें प्रतिदिन दाना पानी की व्यवस्था का संकल्प ले।IMG 20250519 WA0085

आज के इस अभियान मे विद्यांश अग्रवाल , रवि नागर, माधव, अभय रावल, केशव धाकड़, संजय नागर, करण गुर्जर, चेतन नागर आदि का सहयोग रहा।IMG 20250519 WA0086IMG 20250519 WA0087

 

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!