A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति

सारागांव एवं बाराद्वार में कांग्रेस संगठन के पृथक शहर अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग

शक्ति (समाचार) शक्ति विधानसभा क्षेत्र के बाराद्वार एवं सारा गांव को पृथक संगठन इकाई बनाकर नगर पंचायत सारागांव एवं बाराद्वार में पृथक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता राकेश महंत ने नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र प्रेषित कर किया है । राकेश महंत ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि शक्ति विधानसभा वृहत क्षेत्र है जिसमें तीन जनपद पंचायत शक्ति बम्हनीडीह एवं बलौदा समाहित है ।
बाराद्वार एवं सारागांव में पृथक पृथक तहसील है जहां नगर पंचायत कार्यरत है ।ऐसी स्थिति में कांग्रेस संगठन के मजबूती सक्रियतापूर्वक कार्य करने के लिए सारागांव एवं बाराद्वार को पृथक संगठन इकाई बनाकर पृथक शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जल्द नियुक्त करने की करने की मांग संगठन हित में किया है ।
Screenshot 20250527 194935

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!