A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

हमर बुजुर्ग-हमर घरोहर थीम पर 04 जून को हेल्थ मेला अंतर्गत मनाया जायेगा “दाई-बबा” दिवस

जशपुर – छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देशानुसार आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य लाभ के उद्देश्य से दिनांक 04 जून 2025 को “दाई-बबा” दिवस के रूप मे जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मनाया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य समुदाय स्तर एवं परिवार में बुजुर्गो के सम्मान तथा स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को सुदृढ करना है।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक बुधवार को जिले के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हेल्थ मेला का आयोजन किया जाता है इस बार हेल्थ मेला अंतर्गत 04 जून 2025 को “दाई-बबा” दिवस मनाया जायेगा। इस मेले के सफल आयोजन हेतु समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है। इस हेल्थ मेले का स्वास्थ्य कार्यकर्ता, ऑंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन के द्वारा प्रचार प्रसार किया जावेगा तथा बच्चों एवं पोते-पोतियों को प्रेरित किया जावेगा कि वे अपने दादा-दादी, नाना-नानी को हेल्थ जॉंच हेतु आयुष्मान आरोग्य मंदिर लेकर आयें। बुजुर्गों का अपने बच्चों, पोते-पोतियों के साथ आने से पीढ़ियों के बीच संवाद और भावनात्मक जुड़ाव शसक्त होगा और वे बुजुर्गों की देखभाल एवं सेवा के प्रति संवेदनशील होंगे।

 

उन्होंने बताया कि इस हेल्थ मेले में बुजुर्गों हेतु निःशुल्क बीपी,शुगर, हड्डियों की जॉंच मानसिक स्वास्थ्य जॉंच, नेत्र जॉंच, नाक -कान-गला, मुख जाँच ,अन्य जॉच तथा आयुष आधारित परामर्श (आयुर्वेद, योग , जीवन शैली) इत्यादि की सुविधा उपलब्ध होगी तथा नि:शुल्क दवाईयॉं दी जायेंगी। गंभीर मामलों के लिए पीएचसी /सीएचसी में रेफर किया जायेगा। इसके साथ ही जिन बुजुर्गो के पास आयुष्मान कार्ड नहीं है उन्हे कार्ड सत्यापन एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर ले जाकर डिजीटल हेल्थ आईडी (आभा आईडी) से लिंक किया जाएगा। इससे भविष्य में उन्हें आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त उपचार सुविधाए प्राप्त होगी।

 

कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी एस जात्रा ने जिले के युवा नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने दादा-दादी, नाना-नानी को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयोजित हेल्थ शिविर में लेकर जाये जिससे उनका स्वास्थ्य जॉंच हो सके ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!