
बच्चे की मौत हो गई जबकि 18 लोग गंभीर रूप से
जख्मी हो गए। हादसा मुरादाबाद में भगतपुर थाना क्षेत्र
में हुआ। श्रद्धालुओं से भरा एक छोटा हाथी (मिनी ट्रक)
अचानक रोड साइड पेड़ से टकरा गया। छोटा हाथी में
सवार सभी लोग संभल के रहने वाले हैं। हादसे के समय
उत्तराखंड के रामनगर में स्थित गर्जिया देवी मंदिर में
दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे।
SP ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने कहा कि, हादसा
बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे भगतपुर क्षेत्र में हुआ।
छोटा हाथी में सवार लोग संभल के रहने वाले हैं और
गर्जिया देवी मंदिर में दर्शन करके संभल लौट रहे थे।
तभी संभवत: ड्राइवर को नींद की झपकी आने से तीर्थ
यात्रियों से भरा छोटा हाथी सड़क किनारे पेड़ मे जा
घुसा।
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस छोटा हाथी में
करीब 30 लोग सवार थे। जिनमें से 18 गंभीर रूप से
घायल हुए हैं। हादसे में छोटा हाथी सवार एक बच्चे की
मौत हो गई है।पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग संभल
कैला देवी थाना क्षेत्र में भदौरा गांव के रहने वाले हैं।
सभी लोग मंगलवार को संभल से गर्जिया देवी के दर्शन
करने के लिए निकले थे। हादसे की सूचना मिलते ही
पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू
करके नजदीकी अस्पतालों तक भिजवाया। इसके बाद
ज्यादातर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया
गया है।