A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

*पर्यावरण दिवस के अवसर पर हुआ ‘रन फॉर एन्वायरमेंट’ का आयोजन* 

*भगतसिंह सर्किल से पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल तक लगाई दौड़*

डीडवाना :-जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘रन फॉर एन्वायरमेंट’ का आयोजन किया गया।इसका आयोजन पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया।जिस तरह पर्यावरण की आए दिन हानि हो रही है। आमजन सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं। आमजन में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य इसका आयोजन किया गया। जिसके तहत प्रशासनिक अधिकारियों सहित आमजन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर दौड़ लगाई।रन फॉर एन्वायरमेंट के तहत दौड़ लगाई गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र कुमार मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया गया।हरी झंडी दिखाकर इस दौड़ का शुभारंभ किया। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों आमजन ने दौड़ लगाई भगतसिंह सर्किल से इसका शुभारंभ हुआ।वहां से रॉयल मार्केट नागोरी गेट अशोक स्तंभ कचहरी परिसर के सामने से होते हुए पेट्रोल पंप फवारा सर्किल होते हुए बागड़ कॉलेज के सामने से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय सर्किल पर जाकर संपन्न हुई। जहां पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग नहीं करने को लेकर कपड़े से बने हुए बैग का वितरण किया गया।साथ ही ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने की सभी से अपील की गई।पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर महेंद्र मीणा, उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी, नगर परिषद आयुक्त भगवान सिंह, तहसीलदार सुमेर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी एवं शहरवासियों ने इसमें भाग लिया।

goyalh115@gmail.com kuchaman rajasthan

Rajasthan news reporter(हर्षित अग्रवाल)
Back to top button
error: Content is protected !!