A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

बिना कृषि के भारत विकसित नहीं हो सकता – विधायक लारिया

Screenshot 20250605 123148सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी। विकसित भारत के लिए विकसित किसान के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से 29 मई से 12 जून 2025 के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन नरयावली विधानसभा के अंतर्गत ग्राम लुहारी में किया गया। इस संगोष्ठी में नरयावली विधायक इंजी.प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि शामिल हुए।यह अभियान किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि बिना कृषि के भारत विकसित नहीं हो सकता। इसी संकल्पना को साकार करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक संगोष्ठियों का आयोजन 29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित करने का लक्ष्य रखा। इस अभियान का मूल उद्देश्य है कि देश के किसान खेती के आधुनिक स्वरूप को समझें, तकनीकों को अपनाएं और अनुसंधान कर खेती को लाभ का धंधा बनाकर सशक्त बने। इस अभियान के माध्यम से देश के लगभग 1.5 करोड़ किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित होगा। 700 जिलों में 2000 से अधिक वैज्ञानिक दलों की भागीदारी, नई तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी, किसानों के फीडबैक एवं नवाचार का डॉक्यूमेंटेशन से किसान लाभान्वित होगें। अभियान के तहत वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने उन्नत बीज, खरपतवार प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन पर जानकारी सांझा की। किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और अनुदान संबंधी जानकारियां भी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक खेती को लाभकारी बनाने के उपाय बताएं। साथ ही तकनीकी कृषि प्रशिक्षण की उपयोगिता पर बोल दिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहित्पूर्वक भाग लिया। उपस्थित किसानों ने इस अभियान को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी नियमित रूप से किए जाने चाहिए। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत,डीडीए कृषि राजेश त्रिपाठी,वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.के. एस.यादव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला सागर एवं कृषि विज्ञान केंद्र सागर के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कृषकगण और नागरिकगण उपस्थित थे।Screenshot 20250520 201407 2

Back to top button
error: Content is protected !!