
धनबाद सीजूआ
जोगता थाना अंतर्गत
आज दिनांक 05/06/2025 दिन गुरुवार को समय 3:30 बजे जोगता थाना के प्रांगण में बकरईद (ईदुल अजहा) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी पवन कुमार और संचालन शकील अहमद ने किया। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने बकरईद पर्व (ईदुल अजहा) 2025 शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। शांति समिति के सदस्यों और गणमान्य व्यक्तियों ने अपना अपना विचार दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्व को शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। सरकार के गाइडलाइन के अनुसार पर्व को मनाने की सलाह दी गई, कुर्बानी में पर्दे में करें और उसका वीडियो न बनाएं। सुबह शांति से ईदगाह जाएं और नमाज अदा कर लें उसके बाद अपने अपने घरों में पर्दे में कुरबानी दें और ध्यान रहे प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें। बैठक में उपस्थित पलटू सिन्हा(अनुज सिंहा), विष्णु चौहान,भोला राम,अंसारुल हक, रवि महतो,मो शहजादा,सुदर्शन सिंह,मंगल चौहान,जावेद अंसारी और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।