
शहर में कूड़ा न उठने से लोग परेशान, नगर निगम ने सुधार के निर्देश दिए
शहर के कई क्षेत्रों में गुरुवार को कूड़ा जमा होने से लोगों को आवाजाही और दुर्गंध की समस्या हुई। खासतौर पर काला महल और मामू-भांजा क्षेत्रों में कूड़ा सड़क किनारे पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद सफाई में सुधार नहीं हुआ। जोन-2 और जोन-4 में सुखमा संस कंपनी, जबकि जोन-1 और जोन-3 में नगर निगम सफाई का जिम्मा संभाल रहे हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि संबंधित क्षेत्रों के सुपरवाइजरों को शुक्रवार को निर्देश देकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी.
[yop_poll id="10"]









