
देवबंद सहारनपुर
नगर में ऊर्दू गेट के निकट नगर के प्रसिद्ध जामिया तिब्बिया यूनानी मेडिकल कालेज कि ओर से छबील लगाकर मीठे शरबत का वितरण किया गया इस भीषण गर्मी में कालेज के प्रबंधक डांक्टर अनवर सईद द्वारा स्वयं ठंडे शरबत का वितरण से आने जाने वाले रागिरो ने ठंडा शरबत पीकर राहत की सांस ली ! प्रबंधक डां सईद ने कहा मानव सेवा से कोई बड़ी सेवा नहीं होती गर्मी में प्यासे को पानी पिलाने से और कोई बड़ा पुण्य नहीं होता! उन्होने कहा जल कि एक एक बूंद अमूल्य है इस भयानक गर्मी के मौसम में राहगिरो कि सेवा करने के लिए नगर देवबंद के अलग अलग स्थानो पर मीठे शरबत का वितरण कालेज कि ओर से आगे भी किया जायेगा! वहीं उर्दू गेट से होकर गुज़र रहे युसूफ मलिक ने डां अनवर सईद कि तारीफ करते हुए कहा कि आज इतनी भीषण गर्मी में डां साहब स्वयं अपने हाथो से राहगिरो को ठंडा शरबत वितरित कर रहे थे उनकी सादगी भरा वो लम्हा अब भी मेरी आंखो के सामने से ओझल नहीं हो रहा है मैं ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य कि कामना करता हूं इस अवसर पर डां अनवर सईद, डां अख्तर सईद, हशीम अनवर, नबील, दानिश अल्वी आदि

- Oplus_0
मौजूद रहे






