A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशलखनऊलखीमपुरलखीमपुर खीरी

निफ़राज इलेवन ने बाजार बाग को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

निफ़राज इलेवन ने बाजार बाग को हराकर जीता फाइनल मुकाबला

निफ़राज इलेवन ने बाजार बाग को हराकर जीता फाइनल मुकाबलाIMG 20250614 WA0233मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह ने विजेता टीम को प्रदान की ट्राफी।

निघासन-खीरी देश की बहादुर बेटियों व्योमिका सिंह और सोफिया कुरैशी के सम्मान में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार मार्शल मिश्र ने फीता काट कर किया। टॉस निफ़राज ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निफ़राज इलेवन ने बाजार बाग को हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि निघासन ब्लॉक प्रमुख अमनदीप सिंह ने विजेता टीम को 11000 रुपए व ट्राफी प्रदान की। जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र कुमार मौर्य ने उपविजेता बाजार बाग को 5100 रुपए व ट्राफी प्रदान की। टूर्नामेंट आयोजक अमर मिश्र ने टूर्नामेंट की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। मैच की कमेंट्री मीडिया प्रभारी नईम अली,रफत हुसैन,पवन वर्मा तथा सचिन कश्यप ने किया।मैच की अंपायरिंग राहुल और अशोक राज ने किया। इस अवसर पर सुरजीत कश्यप,प्रदीप कटारिया,गुड्डू कुरैशी,इशू मिश्र,अजीत मिश्र,बच्चा लाल,श्याम कुमार,हैप्पी सिंह सहित हजारों लोग व समस्त ग्राम वासी एवं क्षेत्र वासी रहे उपस्थिति।

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!