
धनबाद, 21 जून 2025: वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देशानुसार बैंकमोड़ थाना क्षेत्र में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु पु०नि० सह थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रंगाटाँड़ स्थित रॉकी गद्दी मोटरसाइकिल दुकान में छापेमारी कर दुकान संचालक छोटू गद्दी उर्फ शहनवाज गद्दी (25 वर्ष), पिता मो. शकिल गद्दी, निवासी गद्दी मोहल्ला, थाना बैंकमोड़, जिला धनबाद को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी शहनवाज गद्दी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी राकेश सिंह (27 वर्ष), पिता अनिल सिंह, निवासी बैंक कॉलोनी, मनईटाँड़, थाना धनसार, धनबाद के साथ मिलकर भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर ग्राहकों को बेचते थे और प्राप्त रकम आपसी सहमति से बराबर-बराबर बाँट लेते थे। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर राकेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक चोरी की होन्डा ड्रीम नियो मोटरसाइकिल जप्त की है, जिसका चेचिस नंबर ME4JC781BJ8041753 एवं इंजन नंबर JC7SE-8-0045416 है।
बैंकमोड़ थाना कांड संख्या 145/25 दिनांक 20.06.2025 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्य जुटाने में लगी है एवं अग्रेतर कार्रवाई जारी है।
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
प्रवीण कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बैंकमोड़ थाना
शहबाज अंसारी, पु०अ०नि०, बैंकमोड़ थाना
सुमन सौरभ, पु०अ०नि०, बैंकमोड़ थाना
गुड्डु कुमार, स०अ०नि०, बैंकमोड़ थाना एवं थाना सशस्त्र बल



