छत्तीसगढ़
Trending

श्री बालाजी विद्या मंदिर में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन

 

श्री बालाजी विद्या मंदिर में शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजनIMG 20250624 WA0529 IMG 20250624 WA0530 IMG 20250624 WA0525 IMG 20250624 WA0526

विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया बच्चों का स्वागत, किया स्कूल का निरीक्षण

रायपुर, दिनांक 24 जून 2025 — श्री बालाजी विद्या मंदिर में आज शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। यह आयोजन नन्हें बच्चों के शैक्षणिक जीवन के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधानसभा के माननीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा जी रहे। उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक कर, पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया एवं सभी बच्चों को छाते वितरित किए। साथ ही उन्होंने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी बच्चों का पुष्पगुच्छ एवं मिठाइयों से अभिनंदन किया गया।

साथ ही विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कक्षाओं, पुस्तकालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए आवश्यक सुधारों हेतु सुझाव भी दिए।

इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, वार्ड पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों को निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!