A2Z सभी खबर सभी जिले की

मोबाइल निकालने कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत, गांव में मातम नगला पोपी गांव में दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू के बाद तीनों शव निकाले गए बाहर

मोबाइल निकालने कुएं में उतरे तीन युवकों की मौत, गांव में मातम
नगला पोपी गांव में दर्दनाक हादसा, रेस्क्यू के बाद तीनों शव निकाले गए बाहर

फिरोजाबाद।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला पोपी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में कुएं में उतरे तीन युवकों की दम घुटने से मौत हो गई। तीनों युवक पुराने कुएं में गिरे मोबाइल को निकालने के लिए नीचे उतरे थे, लेकिन जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी जान चली गई।

हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कुएं में उतरे युवकों की पहचान अजय, चंद्रवीर और ध्रुव के रूप में हुई है। पहले प्रयास में चंद्रवीर को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद अजय और ध्रुव के शव भी कुएं से बाहर निकाले गए।

तीनों युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!