A2Z सभी खबर सभी जिले की

शिकोहाबाद में एम्बुलेंस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

शिकोहाबाद में एम्बुलेंस में लगी आग, बड़ा हादसा टला

फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद क्षेत्र में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। एम्बुलेंस नोशहरा गांव से एक बीमार बच्चे को लाने जा रही थी। रास्ते में सुभाष तिराहा के पास केबिन के नीचे शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई।

एम्बुलेंस में मौजूद चालक दीपक और कर्मी जितेंद्र ने आग की लपटें देख तुरंत गाड़ी रोक दी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

गनीमत यह रही कि आग लगने के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था। यदि मरीज मौजूद होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना एम्बुलेंस के इलेक्ट्रिकल सिस्टम में खराबी के कारण हुई प्रतीत होती है। गनीमत रही कि चालक की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग फैलने से पहले ही काबू पा लिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!