A2Z सभी खबर सभी जिले की

*हर आंगन में हरियाली : एक पेड़ माँ के नाम 2.0’*

*वृक्षारोपण पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक : श्री तोखन साहू*

Screenshot 2025 07 06 15 52 13 28 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
मनीष कौशिक(एडिटर वंदे भारत न्यूज़ चैनल)
*ग्राम पंचायत खम्हारडीह के मिडिल स्कूल एवं गौठान में शामिल में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्री राज्य मंत्री तोखन लाल साहू , बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक शामिल हुए। *

पौधरोपण कर जल व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बिल्हा.5 जुलाई 2025. हर आंगन में हरियाली लाने ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत खम्हारडीह के मिडिल स्कूल एवं गौठान में शामिल में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने अभिनव पहल की गई। परिसरों में IMG 20250706 WA0068पौधे रोपे गए। यह अनूठा और भावनात्मक अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने की पहल है, बल्कि माताओं के प्रति गहरा सम्मान भी है।

इस महाअभियान का जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत खम्हारडीह के मिडिल स्कूल एवं गौठान परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बिलासपुर सांसद (केंद्री राज्य आवास मंत्री) श्री तोखन लाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आम के पौधे का रोपण कर जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बिल्हा जनपत पंचायत के अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया।

विधायक श्री धरम लाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को व्यक्त करता है, बल्कि प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है। जिले में इस वृक्षारोपण अभियान के तहत अधिक मात्रा में पौधे का रोपण कर , इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों का जीवन स्वस्थ और सुखद हो, इसके लिए पौधे लगाना अति आवश्यक है। वृक्षारोपण का यह क्रम टूटना नहीं चाहिए, पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है।
IMG 20250706 WA0068श्री कौशिक ने घटते जलस्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और वर्षा जल संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। IMG 20250706 WA0077विधायक श्री धरम लाल ने वृक्षारोपण अभियान के लिए बिलासपुर जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण और इसे हरा-भरा बनाए रखने के लिए पेड़ लगाने को प्रोत्साहित किया। प्रशासन की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। IMG 20250706 WA0076मुख्य अतिथि श्री तोखन साहू जी केन्द्रीय राज्य मंत्री, एवं बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी डॉ.रामकुमार कौशिक जी अध्यक्ष जनपद पंचायत बिल्हा,श्री गोविंद यादव जी सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, सोमेश तिवारी जी,इंद्रजीत छत्री जी,उमाशंकर कश्यप जी,कोमल ठाकुर जी,राजू जी बी ई सी से,भोला राम साहू जी, देवानंद कौशिक जी,सरोज मोनू यादव जी सरपंच ग्राम पंचायत खम्हारडीह,उपसरपंच शेखर पटेल जी,लक्ष्मण यादव जी,अशोक कौशिक जी पुरुषोत्तम यादव जी रामनाथ यादव जी प्रमोद वैष्णव,गिरधारी नेटी,नरेश जायसवाल जी अमित ठाकुर जी नरोत्तम यादव जी उतरा साहू जी बीभूषण,महेंद्र,रोहित,हरिराम, सुरेश,मनीष,मनोहर,परमेश्वर,डीकेश,सभी पंच सरिता मरावी,जमोत्रि मरावी,प्रीतम सोनवानी,विष्णु यादव,सुमन डहरिया, अवंती जायसवाल,केदार नेटी,नेहा जायसवाल,अनिल जांगड़े,दुर्गेश श्रीवास जी,जंतराम जी, संजय जनपद सदस्य जी,दीनू यादव जी उमेश खुसरो जी,गणेश,पटेल,राजकुमार बरगाह जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।IMG 20250706 WA0065

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!