
वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर में भी अब मानसून की गति तेज हो गई है। लगातार बारिश से शहर के निचले इलाकों मे पानी भर गया है। शहर के कई क्षेत्रों में जलजमाव सा हो गया है। सड़कें तालाब सी हो गई है। लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश से जलस्तर बढ़ने से नदी नालो मे बाढ़ सी आ गई है। मंगलवार की देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह भी जारी रही। जिला प्रशासन ने जल जमाव से निपटने के लिए रेस्क्यू दलों की तैनाती कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार के लिए येलो अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले समय मे इसी प्रकार बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश को ध्यान मे रखते हुए जिलाधिकारी श्री विपिन इटनकर जी ने ऐतिहातन बुधवार 09 जुलाई को जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। शहर की गलियों मे भी पानी जमा दिखाई दिया।