A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

अचल सरोवर की दुकानों को नहीं मिल रहे खरीददार,62 फॉर्म बिके जमा हुए 11मात्र,8,जुलाई को नहीं हुई नीलामी                

शिवानी जैन की रिपोर्ट

अचल सरोवर की दुकानों को नहीं मिल रहे खरीददार,62 फॉर्म बिके जमा हुए 11मात्र,8,जुलाई को नहीं हुई नीलामी

Screenshot 2024 0418 160650 2

अलीगढ़।अलीगढ़ के ऐतिहासिक अचल तालाब के मुख्य मार्ग पर निर्मित 32 दुकानों की खुली नीलामी 8 जुलाई 2025 को जवाहर भवन में होनी थी। नीलामी आमंत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा नीलामी सूचना का प्रकाशन कराया गया था।भू तल पर 11×14 साइज की 31 दुकान बनी है जिनकी जमानत धनराशि रुपए 10,2400 रखी गयी है,मात्र एक दुकान भू तल पर 14.6×18.9 साइज़ की है जिसकी नीलामी हेतु जमानत धनराशि रुपए 18,0750 रखी गयी है।नगर निगम के संपत्ति विभाग में दुकानों का कार्य देख रहे लिपिक दिनेश सक्सेना ने बताया कि 32, दुकानों की नीलामी के लिए फॉर्म की कीमत 118,रुपए रखी गई है 100, रुपए का फॉर्म 18 रुपए जीएसटी है।नीलामी दिनांक तक मात्र 62 फार्म इच्छुक लोगों द्वारा खरीदे गए थे।केवल 11 फॉर्म के साथ आवेदन कर्ता ने जमानत राशि जमा कराई थी। शर्तों के अनुसार बोली दाताओं की संख्या पूरी न होने के कारण नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के आदेश पर नीलामी को रोक दिया गया है।आगामी नीलामी की सूचना शीघ्र प्रकाशित की जाएगी। आवंटन फॉर्म लेने के बाद जमा न करने वालों से हिन्दुस्तान मिरर के संवाददाता ने फॉर्म जमा न करने की वजह पूछी तो अर्पित मिश्रा ने कहा कि सरकारी बोली ही 20 लाख से शुरू हो रही है, साथ ही किराया काफी अधिक है सरकारी बोली को कम करना चाहिए और किराया भी कम होना चाहिए। राहुल शर्मा ने बताया कि कीमत बहुत ही अधिक है दुकान चले न चले इसका कोई भरोसा नहीं। वीना सिंह ने बताया कि सरकारी बोली ही 20 लाख से शुरू हो रही है आगे 25 लाख से ऊपर तक भी जा सकती है इस लिए विचार छोड़ दिया।उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा सरकारी बोली अधिक है शायद ही दुकानों का आवंटन हो पाए शर्तें भी बहुत सख्त हैं।इधर दुकानों के समीप बने आवासों के निवासियों ने नगर निगम द्वारा ऊंची कीमत पर दुकानों को बेचने के निर्णय का स्वागत किया है।आस पास रहने वालों का कहना है कि हमारे आवासों को सरकारी बोली ने कीमती बना दिया। अब देखना ये है कि आगामी नीलामी की दिनांक तक आवंटन फॉर्म पूर्ण हो कर जमानत राशि के साथ जमा हो पाते हैं या नहीं।या ऊंची कीमत के कारण आगे बढ़ने की संभावना कम होती नज़र आ रही है।फिलहाल नीलामी की संभावित दिनांक 18 जुलाई हो सकती है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!