
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी-8225072664-कलेक्टर संदीप जी आर ने अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए आम जनमानस से अपील की है कि वे जल भराव होने पर, पुल पुलियों, रपटों में पानी का ज्यादा बहाव होने पर उन्हें पार न करें, बाढ़ वाले इलाकों में ड्राइविंग न करें, गीले हों अथवा पानी में खड़े हों तो बिजली के उपकरणों को नही छूंए, बारिश में साफ़ पानी और शुद्ध भोज्य पदार्थ का ही प्रयोग करें। युवा तथा अन्य सभी जल भराव वाले स्थानों पर सेल्फी लेने, पिकनिक करने, नहाने, कपड़े धोने और मवेशी धोने आदि के कार्य न करें, बरसात के समय बाढ़ वाले इलाके जैसे नदियां, नाले, पुल आदि में जाने से बचें।
[yop_poll id="10"]









