
अजीत मिश्रा (खोजी)
संत कबीर नगर यूपी
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के निर्देशन में थाना धनघटा अन्तर्गत एक ही गाँव के तीन घरो में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भण्डाफोड़, चोरी का माल बरामद, अन्य अपराधों को भी शातिराना ढंग से करते थे कारित,
अभियुक्तों के पास से कुल 2,39,000रु0 नगद व लगभग 3 लाख रुपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण व एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व एक अदद रिवाल्वर 32 बोर बरामद किया गया।
संतकबीरनगर में चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 06 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के द्वारा धनघटा थाना क्षेत्र के सिरसी गांव में एक ही रात को तीन घरों से लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण की चोरी कर फरार हो गए थे। अभियुक्तों ने शातिराना अंदाज में घरों के खिड़की का ग्रिल काटकर अंदर घुसकर चोरी की थी। पुलिस और एसओजी टीम अभियुक्तों को सखी पुल से पहले चौराहे के पास से गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2,39000 नगद, सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही एक देसी तमंचा और एक रिवाल्वर 32 बोर बरामद हुआ है। यह सभी पहले भी अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। चोरी किए गए नगदी और जेवरात को सभी ने आपस में बांट लिया था। गैंग के लीडर इम्तियाज, हामिद और अकबाल चोरी के समान को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग दो ठिकाने और बिहार राज्य के एक स्थान पर रखे थे, जहां से पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। वही, पुलिस इस गैंग के अन्य सदस्यों और अपराधिक हिस्ट्री को खंगाल में जुटी हुई है।















