A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सावन के पहले सोमवार पर शिवालय में उमड़ा आस्था का सैलाब,

संवादाता रविराज भाटी

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बारिश से हरियाली ने धरती को ओढ़ाई मखमली चादर

झकनावद।
सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही आस्था और प्रकृति का संगम देखने को मिला। पहले सोमवार को सुबह से ही झकनावद व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। इस बारिश ने जहां मौसम को सुहाना बना दिया, वहीं खेत-खलिहानों में हरियाली की चादर बिछा दी। किसानों के चेहरों पर भी फसलों के लिए मिली संजीवनी से खुशी झलक रही थी।

इसी प्राकृतिक सौंदर्य के बीच श्रद्धा की बयार भी बहती रही। तेज बारिश के बावजूद झकनावद के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालु जलाभिषेक व रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे थे। मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा। महिला, युवा और बच्चे सभी पूजा-पाठ में विशेष उत्साह से भाग लेते नजर आए।

शाम के समय महाँकाल मित्र मंडल द्वारा भगवान महाँकाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसके पश्चात भक्तिभाव से आरती उतारी गई। इसके उपरांत भजन मंडली द्वारा भजनों का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

झाबुआ पेटलवाद  संवादाता रविराज भाटी

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Back to top button
error: Content is protected !!