
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले मे भाजपा ने नई कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवनसाय की सहमति से यह घोषणा की है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी मे लालजी यादव को गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्षों मे नगरपंचायत पेन्ड्रा के पूर्व पार्षद राकेश चतुर्वेदी, नीरज जैन, राकेश दीक्षित, दयाचंद पोरते, लूसन राठौर, मीरा पाव को बनाया गया है। जानकारी अनुसार कुबेर सिंह सर्राटी और मरवाही के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर को महामंत्री नियुक्त किया गया है। गौरेला नगरपालिका के अध्यक्ष मुकेश दुबे को फिर से दुबारा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। रानू नामदेव, बालकृष्ण अग्रवाल, गंगोत्री राठौर, छोटेलाल सोनी, किशमिश भानू, पूजा चौधरी, को मंत्री बनाया गया है। जानकारी अनुसार कार्यकारिणी मे महिलाओं को भी उचित स्थान प्रदान किया गया है। पार्टी मे वरिष्ठतम नेताओं को टीम मे स्थान नही मिलने पर चर्चाएं भी शुरू है।