A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट द्वारा सरकारी विद्यालय में पौधारोपण किया गया

कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट द्वारा सरकारी विद्यालय में पौधारोपण किया गया

कमलादेवी जनसेवा ट्रस्ट सीकर द्वारा संचालित कमूल एक सहारा एनजीओ की टीम द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सीकर जिले के सरकारी स्कूलों, कार्यालयों, महाविद्यालयों एवं आस पास के गाँव, ढाणियों में लगातार सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं । जिसके तहत सोमवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, मीरण नेछवा में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें छायादार, फलदार एवं सजावटी पौधे लगाए गए । इस अवसर पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताकर पौधे को पेड़ बनाने की शपथ भी दिलाई गई ।

IMG 20250729 161928 IMG 20250728 114839 1
कमूल एक सहारा संस्थान अध्यक्ष डॉ एस के फगेड़िया ने बताया कि इस मानसून में कमूल एनजीओ द्वारा अब तक कुल 1137 पौधे वितरित किए जा चुके हैं । इस अवसर पर संस्थान सचिव सुमन नेहरा, मीडिया प्रभारी रामसिंह तेतरवाल, शहरी विकास फगेड़िया, शिवकरण, पवन मोगा, प्रधानाध्यापक गणेश राम, जितेंद्र दायमा, ओमप्रकाश मेघवंशी, विकास, महेंद्र मेघवाल, मंजू, सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!