
बलिया-बैरिया।खंड विकास कार्यालय बैरिया के सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पीएम किसान सम्मन निधि कार्यक्रम के अवसर पर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री का संवाद सुना। इस अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त भी जारी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये किस्त वाराणसी से जारी की है। जहां जनपद के लगभग 365424 पात्र किसानों के बैंक खाते में 9.70 करोड़ भेजी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलहाल प्रदेशवासियों को कई सौगात दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने लखपति दीदी योजना के बारे में भी संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद सुनने के लिए बैरिया ब्लाक के सभागार में कार्यक्रम की तैयारी की गई थी जिसमें क्षेत्र के किसानों को भी आमंत्रित किया गया था महिला और पुरुष इस कार्यक्रम में पहुंचे और पीएम का संवाद सुना इस अवसर पर पीएम ने किसानों का मार्गदर्शन हुए करते हुए कई योजनाओं के बारे में बताया।कार्यक्रम में मुख्य सुशील कुमार पाण्डेय मुहम्मद जुबेर अखिलेश कुमार सिंह श्री भगवान वर्मा के साथ ही सी आर पी और भारी संख्या में महिला व पुरुष किसान उपस्थित रहे




