आगामी विधान सभा सत्र एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आज विधान सभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे जल निकासी सहित अन्य साफ-सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
आगामी विधान सभा सत्र एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आज विधान सभा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे जल निकासी सहित अन्य साफ-सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि विधान सभा जो कि एक ऐतिहासिक भवन है इसमें और सड़क के बीच कोई ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। विधानसभा के पिछले सत्रों में परिसर के अंदर जल भराव की स्थिति देखकर नगर निगम लखनऊ को इसका पूर्ण समाधान निकालने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके पश्चात नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा मिलकर परिसर के सब तरफ नालों का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया की इस वर्ष की बरसात में अब तक विधानसभा और सचिवालय परिषद में बाहर से पानी नहीं गया है और इसके कारण परिसर के अंदर जलभराव नहीं हुआ है। इस कार्य के लिए नगर विकास मंत्री ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया।