A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

नगरपालिका खण्डेला के अधिशाषी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी

सीकर. जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर नगरपालिका खण्डेला के अधिशाषी अधिकारी रघुवीर वर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान द्वारा नगरीय निकायों में रिक्त पदों की अद्यतन जानकारी मांगे जाने के क्रम में, नगरपालिका खण्डेला द्वारा वार्ड संख्या 23 के पार्षद मोहम्मद याकुब मलकान को निष्कासित बताया गया था। जबकि उपलब्ध आधिकारिक अभिलेखों के अनुसार, स्वायत्त शासन विभाग, जयपुर द्वारा 16 अप्रैल 2025 को उन्हें केवल निलंबित किया गया था।

अधिशाषी अधिकारी द्वारा दी गई इस तथ्यात्मक त्रुटिपूर्ण जानकारी के आधार पर आयोग द्वारा वार्ड को रिक्त मानते हुए उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया एवं राजकीय संसाधनों का दुरुपयोग हुआ।

इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!