
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट गाज़ीपुर
गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को दुबिहा मोड़ पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहा मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।
➡ एक की मौके पर मौत
➡ दूसरा गंभीर, वाराणसी रेफर
➡ दोनों उतराव गांव के निवासी
➡ ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर चक्का जाम!
📍 पुलिस मौके पर, जांच जारी।
मृतक और घायल दोनों उतराव गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक को सामने से टक्कर मारी और चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। ग्रामीणों ने सड़क पर मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।
करीमुद्दीनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।



