
सागर। वंदे भारत लाईव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी,8225072664- स्वतंत्रता के पश्चात् विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय के विरुद्ध औपनिवेशिक अंग्रेजी कानून आपराधिक जनजाति अधिनियम 1871 को 11 अगस्त 1951 को समाप्त कर इस वर्ग को सच्चे अर्थों में आजादी प्राप्त हुई। इसी स्मृति को प्रतिवर्ष विमुक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है। विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु कल्याण विभाग की सहायक संचालक श्रीमती सपना चौरसिया ने बताया कि इस वर्ष विभक्ति दिवस कार्यक्रम पोस्ट मैट्रिक छात्रावास सागर में विमुक्ति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर राज नंदिनी शर्मा विमुक्त जाति समुदाय के जनप्रतिनिधि वीर सिंग छारी , महेश पाल विद्यार्थी, एवम अन्य लोग उपस्थित रहे।जिला कार्यालय विमुक्त घुमंतू विभाग द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।









