A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शराब पीने की लिये पैसे की मांग कर मारपीट कर चोट पहुचाने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार थाना अकलतरा पुलिस की कार्यवाही

जिला संवाददाता सुखदेव आजाद
जांजगीर चांपा

प्रार्थी अमन सारथी निवासी सांकर का दिनांक 24.08.2025 के दोपहर के करीबन 01 बजे ग्राम सांकर मोड के ठाकुर राम साहू और ग्राम पोडीदल्हा के एक व्यक्ति दोनो का किसी बात को लेकर ठाकुर राम साहू के दुकान के सामने विवाद और मारपीट हो रहा था। राजेश कुमार सत्यम वही से निकल रहा था उनका झगडा विवाद देखकर रुका दोनों का बीच बचाव भी किया ठाकुर राम साहू के द्वारा नंदू राम सहिस को ओट को काटकर अलग कर दिया था, तब प्रार्थी दोनो का बीच बचाव कर समझा बुझाकर अकलतरा आ गया, शाम करीबन 05.00 बजे प्रार्थी अकलतरा से वापस सांकर जा रहा था तो सांकर मोड के पास ठाकुर राम साहू अपने दुकान के सामने खड़ा था, प्रार्थी को दुकान के सामने जाते देखकर बोला कि तुम सही बात को नहीं जान रहे थे और पोडीदल्हा के व्यक्ति नंदू सहिस को बचा रहे थे तब प्रार्थी बोला कि तुम दोनों का आपसी झगडा देखकर वीच बचाव किया था तब ठाकुर राम साहू उसे अश्लील गाली गलौच देने लगा और कहने लगा कि शराब पीने के लिए पैसे दो तभी यहां से जाने दूंगा, जब प्रार्थी ने पैसा देने से मना किया तो फिर ठाकुर राम साहू प्रार्थी को मारपीट करने लगा और अपने दांत से प्रार्थी के बांये हाथ की कलाई के पास काट दिया जिससे खून निकलने लगा, प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध कं 404/ 2025 धारा 296, 119 (1), 118 (2) बीएनएस का अपराध पंजीवध्द कर विवेचना में लिया गया है

प्रकरण की विवेचना दौरान आरोपी ठाकुर राम साहू को हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने एवं अपराध सदर धारा का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि अशोक कश्यप, आर.गौकरण राय, राजकुमार पाण्डेय, बसंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!