
आज दिनांक 22.10.2025 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 5 नंबर गेट (बायपास) SST पोस्ट का भौतिक निरीक्षण किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गयाजी ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और चुनाव आयोग के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए।
इस दौरान उन्होंने सभी तैनात पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़










