महराजगंज 25 अक्टूबर 2025। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी महराजगंज महोत्सव दिनांक 31अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है जो 2 नवंबर 2025 तक चलेगा।आपको बताते चलें कि इस महोत्सव में अपनी ग़ज़लों से शमा बांधने आ रहे है कुमार सत्यम इसके साथ ही साथ भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी एवं अंकित तिवारी व असित त्रिपाठी तथा साथ ही साथ यूफोरिया बैण्ड जो इस कार्यक्रम को और भी मनोहर बनाएंगे।इसके अलावा स्थानीय कलाकारों को भी सहभागी बनाया गया है जो अपने – अपने कलाओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करेंगे। तीन दिवसीय महोत्सव में काब्य संध्या का भी आयोजन किया गया है।