
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई पेपर, नागपुर, शनिवार 25 अक्टूबर 2025-:
सूर्योपासना का महापर्व छठपूजा की शुरुआत आज शनिवार 25 अक्टूबर कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर नहाय खाय” के साथ शुरुआत हो रहा है। कल रविवार 26 अक्टूबर को खरना होगा। सोमवार 27 अक्टूबर शाम को अस्त होते हुए सूर्यदेव को छठपूजा का पहला अर्ध्य दिया जायेगा। मंगलवार 28 अक्टूबर को आकश में उदित होते हुए सूर्यनारायण देव को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिनों तक चलना वाला छठपूजा महापर्व का इतिश्री होगा। महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर के अंबाझारी तालाब पर छठपूजा के लिए उत्तर भारतीय सभा के द्वारा निर्मित छठपूजा घाट की तैयारी पूरे जोर शोर के साथ की जा रही है। छठपूजा पर्व के दौरान छठ व्रत करने वाले व्रतियां अरवा चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी का सेवन करते हैं। छठगीत गाकर छठपूजा की शुरुआत करते हैं। छठपूजा घाट पर छठ व्रतियों के लिए स्नान आदि करने के बाद वस्त्र बदलने के लिए जगह जगह पर चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था बनाई गई है। जबलपुर हाईवे पर कन्हान नदी के पुल के नीचे छठपूजा के लिए छठपूजा सेवा समिति के द्वारा समुचित तैयारी की जा रही है। यहां भी छठपूजा व्रतियों के लिए स्नान करने के बाद वस्त्र बदलने के लिए अलग से जगह जगह पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था की गई है। देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने छठपूजा पर्व को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने अपनी ईच्छा जताई है। उनकी यह ईच्छा स्वागत योग्य भी है। छठपूजा का यह पर्व भगवान सूर्यनारायण जी के साक्षात दर्शन कर पूजा आराधना की जाती है। सूर्य के बिना इस संसार और मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने छठपूजा को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने की मंशा जताई है , बिहार राज्य में चुनावी सभा को संबोधित करते समय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जिस प्रकार से पश्चिम बंगाल में की जाने वाली कालीमाता की पूजा अर्चना आज पूरे देशभर में मनाया जाने लगा है, उसी तरह से हमारी यह ईच्छा है कि छठपूजा पर्व को भी राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाय। प्रधानमंत्री के द्वारा जारी किए मंशा पर कुछ स्थानों पर स्वागत भी हो रहा है, वहीं कुछ जगहों पर इस मंशा पर सवाल भी खड़े किए जा रहे हैं । आस्था श्रद्धा भक्ति संगम का यह पर्व छठपूजा को राष्ट्रीय पर्व के रूप में घोषित करने की प्रधानमंत्री की यह ईच्छा स्वागत योग्य है। इसमें किसी को आपत्ति या परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री जी की यह ईचछा कि छठपूजा को राष्ट्रीय पर्व घोषित करना चाहिए कोई गलत उद्देश्य नही हो सकता है। छठपूजा राष्ट्रीय पर्व बनने के बाद पूरे देशभर के लोग इस पर्व के साथ जुड़ सकते हैं इससे हमारी पारंपरिक संस्कृति रीति पूजा को सबको समझने सिखने का एक और मार्ग भी सबको प्राप्त होगा। हमारी नजर में आदरणीय प्रधानमंत्री की यह मंशा कि छठपूजा राष्ट्रीय पर्व देशभर में मनाया जाने वाला महापर्व बने, गलत नहीं है। स्वागत योग्य है। इसमें कोई गलत बात नहीं है।








