A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले जिले के नागरिक — शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश..

IMG 20251024 WA0025

आज दिनांक 24 अक्टूबर, 2025 को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएँ रखीं। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य रूप से रैयती भूमि पर पुत्र, पुत्री तथा दामाद द्वारा हड़पने एवं विक्रय का प्रयास कर मारपीट किए जाने, आदित्यपुर स्थित कल्पना पुरी क्षेत्र में सरकारी भूखंड पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किए जाने, खरसावाँ गोलीकांड शहीद स्मारक में प्रथम पुजारियों के प्रतिमाचित्र अंकित कराने, तथा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किए जाने समेत विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिकायतों के निपटारे में संवेदनशीलता और तत्परता बनी रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!