A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार, मुख्यमंत्री को भेजा 8 सूत्रीय मांग पत्र।

अयोध्या।
बीकापुर तहसील के लेखपालों ने अपनी विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी श्रेया को सौंपा। तहसील सभागार में पहुंचे लेखपालों ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार, सीमित संसाधनों और पदोन्नति प्रक्रिया में देरी से राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मांग पत्र में केडर पुनर्गठन, रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति, फील्ड कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात भत्ता, डिजिटलीकरण कार्य में तकनीकी सहयोग, अतिरिक्त दायित्वों में कमी, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा कार्य परिस्थितियों में सुधार सहित आठ प्रमुख मांगें शामिल की गई हैं। लेखपालों ने कहा कि लंबे समय से समस्याएँ समाधान की प्रतीक्षा में हैं, लेकिन शासन स्तर पर ठोस पहल न होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उपजिलाधिकारी श्रेया ने समस्याएँ ध्यानपूर्वक सुनते हुए मांगपत्र को भेजने का आश्वासन दिया। समाधान के लिए अपेक्षित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि जनता से जुड़े कार्य सुचारु रूप से चलते रहें। इस मौके पर लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष अंकुश वर्मा, नंद किशोर सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!