A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद मना होली मिलन, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

*धनबाद :* कोयलांचल के चर्चित सिंह मेंशन में साढ़े आठ सालों के अंतराल के बाद इस बार होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया. धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह और भाजपा की झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पूरे उत्साह के साथ समर्थकों के साथ होली मनाई.
समारोह में हजारों की संख्या में समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे. सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और पारंपरिक फगुआ गीतों पर जमकर आनंद उठाया. ढोल-नगाड़ों और लोकगीतों की धुन पर पूरा परिसर रंग और उमंग से सराबोर नजर आया. झरिया विधायक रागिनी सिंह ने महिला मंडली के साथ पारंपरिक अंदाज में होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं.
संजीव सिंह के रिहा होने के बाद यह पहला मौका है, जब सिंह परिवार ने समर्थकों के साथ सार्वजनिक रूप से होली मिलन समारोह आयोजित किया. वहीं हाल ही में हुए नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव सिंह की जीत ने समर्थकों की खुशी को दोगुना कर दिया है.
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि वे जनता के साथ हर खुशी साझा करना चाहते हैं. उन्होंने धनबाद की जनता को होली की हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनसेवा के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे.
वहीं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि साढ़े आठ साल बाद पूरा परिवार एक साथ इस उत्सव को मना रहा है, जो भावुक और ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद का जिक्र करते हुए सभी से प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने की अपील की.

Back to top button
error: Content is protected !!