



प्रदेश सचिव रामध्यान कुशवाहा से संवाद: वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ गाजीपुर
गाजीपुर/नई दिल्ली।
यूजीसी बिल विनियम 2026 को लागू कराने के समर्थन में अपनी जनता पार्टी द्वारा 17 मार्च 2026 को जंतर-मंतर, नई दिल्ली में एक विशाल और ऐतिहासिक जनआंदोलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य करेंगे। पार्टी ने इसे सामाजिक न्याय, समान अधिकार और बहुजन समाज की निर्णायक लड़ाई करार दिया है।
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता, छात्र, युवा, शिक्षक, कर्मचारी एवं सामाजिक संगठन दिल्ली पहुँचेंगे। पार्टी का कहना है कि यूजीसी बिल विनियम 2026 बहुजन समाज, विशेषकर पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचित तबकों को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय में उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
नब्बे प्रतिशत आबादी से ऐतिहासिक अपील
अपनी जनता पार्टी ने देश की नब्बे प्रतिशत बहुजन आबादी से इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन केवल एक कानून के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समान अवसर, सम्मान और भागीदारी की निर्णायक लड़ाई है।
पार्टी प्रवक्ताओं के अनुसार देश की बहुसंख्यक आबादी वर्षों से शिक्षा, नौकरियों और नीति निर्माण में उचित प्रतिनिधित्व से वंचित रही है। यूजीसी बिल विनियम 2026 लागू होने से उच्च शिक्षा प्रणाली में समानता, पारदर्शिता और सामाजिक संतुलन स्थापित होगा।
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ गाजीपुर से विशेष बातचीत में अपनी जनता पार्टी के प्रदेश सचिव रामध्यान कुशवाहा ने कहा कि यह आंदोलन बहुजन समाज के भविष्य को सुरक्षित करने की निर्णायक लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल विनियम 2026 लागू होने से शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
उन्होंने गाजीपुर सहित पूर्वांचल के सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में लोगों से दिल्ली पहुँचने की अपील करते हुए कहा कि यह समय घर बैठने का नहीं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का है।
गाजीपुर जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
अपनी जनता पार्टी गाजीपुर के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि गाजीपुर जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुँचेंगे। उन्होंने बताया कि जिलेभर में जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया गया है और लोगों को आंदोलन से जोड़ने के लिए बैठकें, चौपाल और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यह आंदोलन सामाजिक न्याय, समानता और सम्मान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। जब तक बहुजन समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
गाजीपुर में जोश, कार्यकर्ताओं में उत्साह
गाजीपुर जिले में अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस आंदोलन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह बैठकों, पोस्टर अभियान और जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को दिल्ली चलने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ऐतिहासिक जनआंदोलन बनने की तैयारी
अपनी जनता पार्टी का दावा है कि 17 मार्च का यह प्रदर्शन हाल के वर्षों का सबसे बड़ा सामाजिक न्याय आधारित आंदोलन होगा। जंतर-मंतर पर आयोजित यह विशाल प्रदर्शन केंद्र सरकार पर यूजीसी बिल विनियम 2026 को शीघ्र लागू करने का मजबूत दबाव बनाएगा।
अपनी जनता पार्टी – बहुजन समाज की सशक्त आवाज़
निवेदक 🙏 🙏 🙏
अपनी जनता पार्टी गाजीपुर





