A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशसहारनपुर

*माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर मेले में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ का आरोप,जूस में मिलाकर बेच रहे कैमिकल*

*बेहट/सहारनपुर* होली पर्व के अवसर पर माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर में दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में लगी मौसमी के जूस की कुछ ठेलियों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा आरोप लगाया गया कि कुछ व्यक्ति बेहद सस्ते दाम पर जूस बेच रहे हैं — 10 रुपये में दो गिलास। मौजूदा समय में जहां पानी तक 20 रुपये लीटर बिक रहा है, वहां इतनी कम कीमत पर जूस बेचना संदेह पैदा करता है। आरोप के अनुसार जूस में कथित रूप से केमिकल मिलाकर बेचा जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की सेहत को खतरा हो सकता है। जिन व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं उनमें *अहसान पुत्र गुलशेर,जिसान पुत्र गुलशेर, सलमान पुत्र गुलशेर, नफीस पुत्र मतलूब* तथा उनके अन्य साथी (लगभग 10 व्यक्ति) शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि जब यह मामला हुआ ,और इनके पास से कैमिकल स्थानीय लोगों द्वारा बरामद किया गया ,जिसकी वीडियो भी अपलोड हो चुकी है,और जिसमें मां शाकुम्भरी देवी मंदिर की चौकी के पुलिस प्रशासन भी वही ठेले के पास अपनी बाइक पर मौजूद है,प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की जा रही है कि मेले में लगने वाली सभी खाद्य एवं पेय पदार्थों की दुकानों की सख्ती से जांच की जाए, और जिन व्यक्तियों द्वारा श्रद्धालुओं की सेहत के साथ इतना बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है,उनके पार कठोर से कठोर कार्यवाही हो,जिससे मां शाकुम्भरी देवी मंदिर के मेले में इस तरह का कार्य दोबारा कोई न कर सके, और श्रद्धालुओं की आस्था और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रह सकें।

*श्रद्धालुओं से अपील*:अत्यधिक सस्ते दाम वाले खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले सावधानी बरतें। साफ-सफाई और गुणवत्ता का ध्यान रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

*आस्था के इस पावन अवसर पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है*

*✍🏻रिपोर्ट: डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर–अभिनव सिंघल / संपादक एलिक सिंह वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज*

*(संवाददाता बेहट):अभिनव सिंघल (हिन्दी दैनिक आशंका बुलेटिन)*

*(ब्यूरो प्रमुख एलिक सिंह)– हिंदी दैनिक आशंका बुलेटिन,सहारनपुर*

*खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे:9045455511*

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!