
कतरास थाना में शांति समिति की बैठक

धनबाद
कतरास. होली एवं रमजान पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर कतरास थाना प्रांगण में सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कतरास थानेदार असित कुमार सिंह एवं संचालन वार्ड 2 के नव निर्वाचित पार्षद समाजसेवी मो शहाबुद्दीन ने किया. शांति समिति के सदस्यों ने पर्व को शांतिपूर्ण मानने को लेकर अपने-अपने विचार को रखा. पर्व के दिन होने वाले समस्या को भी रखा जिसका निदान का आश्वासन दिया गया.
कतरास थानेदार असित कुमार सिंह ने कहा कि होली और रमजान एक साथ है दोनों पर्व को भाईचारा के साथ मनाया जाना चाहिए. क्षेत्र में शांति भंग ना हो इसका भी ख्याल रखना है.आम लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी छोटी बड़ी घटना होती है तो इसकी सूचना कतरास पुलिस को तुरंत दें. कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं है. अश्लील गाना नहीं बजाये, क्षेत्र में पुलिस की नजर रहेगी.कतरास थाना क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर जहां होलिका दहन होती हैं वहां पुलिस बल तैनात रहेंगे. शांतिपूर्ण होली संपन्न करने को लेकर पुलिस की पूरी तैयारी है. कतरास थाना के एसआई सत्येंद्र यादव ने कहां की क्षेत्र में बच्चा चोरी की घटना फैल रही है जिसमें बेगुनाह के साथ मारपीट हो रहा है. कानून हाथ में ना लेकर इसकी सूचना पुलिस को दे और अफवाह से बचे..मौके पर वार्ड 1 की पार्षद डॉ मधुमाला,4 की पार्षद निरुपमा देवी, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद अग्रवाल, रणधीर ठाकुर,अधिवक्ता एनुल हक, अमित भगत, कमलेश सिंह, मुन्ना सिद्दीकी, एहतराम कुरैशी,प्रदीप पांडे, कतरास बाजार चैंबर कॉमर्स के अध्यक्ष उदय वर्मा, सचिव विष्णु चौरसिया, विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी,मान सिंह, मुकेश भट्ट, कतरास थाना के एसआई सत्येंद्र यादव,धर्मेंद्र सिंह आदि के अलावा दर्जन लोग मौजूद थे








