
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर संदीप जी आर के मार्गदर्शन में तहसील कार्यालय बंडा, जिला सागर में बंडा वृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब से प्रभावित ग्राम बहरोल के 598 कुटुम्बों को लॉटरी प्रणाली के माध्यम से भू-खण्ड आवंटित किए गए। इस अवसर पर ग्राम बहरोल के प्रभावित परिवारों ने भारी उत्साह के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भू-खण्ड आवंटन की प्रक्रिया में सहभागिता की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 दिसंबर 2025 तक परियोजना अंतर्गत बंडा तहसील के डूब से प्रभावित आबादी वाले कुल 9 ग्रामों के 2316 कुटुम्बों को लॉटरी के माध्यम से भू-खण्ड आवंटित किए जा चुके हैं। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। परियोजना के तहत निर्माणाधीन बांध का नाला क्लोज़र कार्य जून 2026 तक प्रस्तावित है। नाला क्लोज़र के पश्चात बंडा तहसील के ग्राम उल्दन, सलैया खुर्द, बहरोल, पिपरिया इल्लाई, किरौला, कुल्ल तथा बांदरी तहसील के ग्राम मुड़िया गुसाई में जल भराव की स्थिति निर्मित होगी। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।



