गुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत विरारी के समीप तीन मोटरसाइकिलों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार एट थाना क्षेत्र के ग्राम पचोखरा निवासी माया पत्नी गणेशी (उम्र 55 वर्ष) अपने पुत्र नरेंद्र पुत्र गणेशी (उम्र 38 वर्ष) के साथ बाइक से सिजारी जा रही थीं। विरारी के पास उनकी बाइक की टक्कर एक अन्य मोटरसाइकिल से हो गई, जिसका चालक मौके से फरार हो गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ग्राम रमपुरा निवासी अरविंद्र पुत्र हरदयाल (21 वर्ष), राजेश पुत्र संतोष (19 वर्ष) एवं मंजू पत्नी अरविंद्र कुमार अहिरवार की मोटरसाइकिल नरेंद्र की बाइक से जा टकराई।इस हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें एंबुलेंस व पुलिस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. ओपी राठौर एवं स्वास्थ्यकर्मी नमन द्वारा जांच के उपरांत राजेश को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार बाइक चालक की तलाश की जा रही है।
वैश्य युवा समिति के सुंदरकांड महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
26/07/2026
मुख्यमंत्री से करेंगे पत्रकार सुरक्षा आयोग के गठन की मांग-राकेश वालिया
26/07/2026
“मन चंगा तो कठौती में गंगा” — संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का यह संदेश आज भी समरसता, समानता और मानवता का पथ प्रशस्त करता है: विपिन कुमार पाठक
26/07/2026
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला
26/07/2026
महराजगंज में पैरवी अधिकारियों की कार्यशाला, लंबित अभियोगों के त्वरित निस्तारण और दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर जोर
26/07/2026
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद आगरा में उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए
26/07/2026
धनबाद नगर निगम की तीसरी बैठक भी हंगामेदार, पार्षदों ने कर दिया बहिष्कार, कहीं यह फ्रेंडली फाइट तो नहीं ?
26/07/2026
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत पुलिस-प्रेस क्लब मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित
26/07/2026
हिंदुत्व रक्षा महासंघ में महत्वपूर्ण नियुक्ति, राजेंद्र कुमार जैन बने झाड़ोल मंडल अध्यक्ष
26/07/2026
बुंदेलखंड की माटी की शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ का भव्य स्वागत
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!