A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यछत्तीसगढ़धमतारीलाइफस्टाइल

धमतरी/नगरी : 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया सुरक्षित भविष्य का संकल्प

0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया गया सुरक्षित भविष्य का संकल्प

धमतरी/नगरी/सिहावा, जिला स्वास्थ्य समिति, जिला धमतरी के निर्देशानुसार रविवार 21 दिसंबर को नगर पंचायत नगरी के दुर्गा चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोलियो उन्मूलन अभियान के अंतर्गत 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रखना और समाज को स्वस्थ भविष्य की ओर ले जाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद यशकरन सिंह पटेल एवं वरिष्ठ नागरिक शारदा प्रसाद ग्वाले द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक सुरेश साहू, मोरज ध्वज पटेल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुलोचना साहू, मितानिन खिलेश्वरी साहू, परमेश्वरी देव सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
पोलियो अभियान के दौरान पार्षद यशकरन सिंह पटेल एवं शारदा प्रसाद ग्वाले ने मुहल्ले के लोगों से संपर्क कर उन्हें पोलियो दवा के महत्व के बारे में जानकारी दी और 5 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो केंद्र लाकर दवा पिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर दवा पिलाने से इससे पूरी तरह बचाव संभव है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के साथ-साथ अभिभावकों को जागरूक करते हुए बताया कि हर पोलियो अभियान में बच्चों को दवा पिलाना आवश्यक है, चाहे उन्हें पहले भी खुराक दी गई हो। यह अभियान बच्चों के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को दोहराया और स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की। अंत में कार्यक्रम की जानकारी एस. पी. ग्वाले द्वारा दी गई।

[yop_poll id="10"]
Show More

CHANDRABHAN YADAW

BUREAU CHIEF VANDE BHARAT LIVE TV NEWS DISTT - DHAMTARI CHHATTISGARH....CO. NO. 9907889655
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!