A2Z सभी खबर सभी जिले की

किसान सम्मान दिवस पर 28 अन्नदाताओं का हुआ सम्मान

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर अम्बेडकर सभागार में हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। अम्बेडकर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 अन्नदाताओं को सम्मानित किया गया।

IMG 20251223 230251

सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सांसद का स्वागत किया, वहीं उपकृषि निदेशक ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सांसद प्रतिनिधि का अभिनंदन किया।

IMG 20251223 230306

सांसद जगदम्बिका पाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना पूरा जीवन किसानों के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने किसानों के हितों से कभी समझौता नहीं किया, जिसके कारण उन्हें किसानों का मसीहा कहा जाता है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में उनकी जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई जा रही है। सांसद ने जोर दिया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसानों की उन्नति के बिना देश की प्रगति संभव नहीं है।

सांसद पाल ने जनपद में कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एक समय किसानों के पास सिंचाई और भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। हालांकि, अब कृषि योजनाओं के माध्यम से स्थिति में सुधार हुआ है।

IMG 20251223 230322

जनपद के किसानों को बधाई दी। सांसद ने खेसरहा विकासखंड की किसान अल्का सिंह का उदाहरण दिया, जो कालानमक धान की उन्नत खेती कर प्रतिवर्ष 20 से 25 टन उत्पादन कर रही हैं। यह उपज अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी भेजी जा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि कालानमक चावल की विशिष्ट खुशबू ने आज सिद्धार्थनगर को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाई है।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में ऐतिहासिक कार्य किए। यही कारण है कि उनके जन्मदिवस को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!