
बिजय माजूमदर
*कांकेर जिले में अवैध रेत उत्खनन चरम पर, रेत माफिया बेखौफ-हरेश चक्रधारी प्रदेश सचिव आप*
*चैन माउंटेन से रेत खनन कर एनजीटी के नियमों की उड़ा रही हैं धज्जियां-अविनाश साहु जिला अध्यक्ष आप*
*खनिज विभाग कि मौन स्वीकृति से रायल्टी मे भी चोरी हो रही है-शिव पोटाई जिला महासचिव आप*
कांकेर, आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव हरेश चक्रधारी ने कहा कि कांकेर जिले में अवैध रेत उत्खनन का कारोबार खुलेआम चल रहा है रेत माफिया प्रतिदिन सैकड़ों हाइवा अवैध रेत का परिवहन कर रहे हैं। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अविनाश साहु ने बताया कि कांकेर जिले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन जी टी)नियमों को ताक पर रखकर अवैध रेत खनन किया जा रहा है। रात के अंधेरे में चैन माउंटेन मशीनों से व बड़ी-बड़ी हाईवा गाडियों से बाहर रेत अवैध तरीकों से सप्लाई किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार खनिज, राजस्व और प्रशासनिक विभाग अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए हैं। हालात ऐसे हैं कि रेत माफिया के सामने प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है,
आप के जिला महासचिव शिव पोटाई ने कहा कि ग्रामीण सड़कों से जहां 12 टन से अधिक भारी वाहनों का परिवहन प्रतिबंध है वहां धड्डले से रायल्टी पर्ची से अधिक रेती गाड़ी चलाई जा रही है साथ ही नदी से गीला रेत ले जाने से डामर की सड़कें खराब हो रही है
अवैध खनन से नदी का अस्तित्व खतरे में है और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। अवैध खनन की पूरी जानकारी होने के बावजूद माइनिंग विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों कि बार-बार शिकायतों के बाद भी न तो मौके पर जांच की जा रही है और न ही चैन माउंटेन मशीनें व हाइवा जब्त किए गए
आम आदमी पार्टी के नेताओं ने प्रेस के माध्यम से सरकार व प्रशासन से अवैध रेत खनन पर रोक लगाने कि मांग किया है फिर भी उसके बाद सरकार व प्रशासन रोक नहीं लगाती तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने बाध्य होगी








