A2Z सभी खबर सभी जिले की

फर्जी जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा में करोड़ों का घोटाला

सीधी। एक ही व्यक्ति के नाम पर कई फर्जी जॉब कार्ड बनाकर फर्जी ढंग से मजदूरी के रूप में लाखों रुपए के आहरण कर गवन करने का मामला सामने आया है। आदिवासी बाहुल्य विकासखंड क्षेत्र कुसमी की ग्राम पंचायत करैल मैं रोजगार सहायक सह प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव द्वारा फर्जी दस्तावेजों के सहारे कूट रचना कर पार्वती पनिका पत्नी हरीलाल पानिका के नाम पर 22 दिसंबर 2017 को

IMG 20251230 151350 scaled IMG 20251230 151408 scaled IMG 20251230 151420 scaledजॉब कार्ड क्रमांक एमपी -15- 007-037-009 /22-C बनाया जिसमें उनके पति का नाम तक शामिल नहीं किया गया केवल पार्वती को ही शामिल किया गया जिसमें उन्हें 13 मई 2022 से 19 मई 2022 तक चेक डैम निर्माण कहुआ नाला चंदरसा, 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक तालाब मरम्मत कार्य लोखड़ी टोला , 3 जनवरी 2022 से 9 जनवरी 2022 और 10 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक नदी जीणोद्धार कार्य केरहा नाला, तथा इससे पूर्व 28 अक्टूबर 2021 से 3 नवंबर 2021 तक मछेडी में महादेव सिंह के घर के पास शोक पिट निर्माण और 25 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक केरहा निवासी चंदबली सिंह के पशु सेड निर्माण में काम करना लेख किया गया है।

अब बात करते हैं पार्वती पनिका के नाम पर बनाए गए दूसरे

IMG 20251230 WA0003 1 rotated IMG 20251230 WA0002 1 rotated जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-009/289 -D दिनांक 14 अप्रैल 2021 जिसमें पार्वती पानिका का नाम तो सही लिखा गया है लेकिन हरी लाल के की नाम की स्पेलिंग में एक एल हटाकर उसे छुपाने की कोशिश की गई है। इस जॉब कार्ड में पार्वती पनिका और सुशीला नाम की दो महिलाओं को शामिल किया गया है लेकिन हरी लाल का नाम इसमें भी गायब है। अब बात करते हैं जॉब कार्ड में दर्ज कामों की तो पहले वाली जॉब कार्ड की तरह ही इस जॉब कार्ड में भी 13 मई 2022 से 19 मई 2022 तक पार्वती पनिका को चेक डैम निर्माण कहुआ नाला चंदरसा, 20 मई 2022 से 26 मई 2022 तक तालाब मरम्मत कार्य लोखड़ी टोला, 3 जनवरी 2022 से 8 जनवरी 2022 तक सार्वजनिक शौचालय निर्माण पंचायत भवन के पास करैल, 11 जनवरी 2022 से 17 जनवरी 2022 तक चंदरसा निवासी सूरजलाल पनिका के पशु सेड निर्माण , 30 अक्टूबर 2021 से 5 नवंबर 2021 तक ग्राम मछेडी निवासी राममिलन सिंह के घर के पास शोक पिट और जगत निर्माण तथा 25 दिसंबर 2021 से 30 दिसंबर 2021 तक केरहा निवासी रंगीलाल यादव के पशु सेड निर्माण में काम करना लेख कर मनरेगा योजना के तहत लाखों रुपए की मजदूरी का आहरण किया गया है। अब सवाल यह उठता है कि एक आदमी एक ही समय पर दो जगह काम कैसे कर सकता है इसका जवाब तो काम करने वाले ही दे सकते हैं।

IMG 20251231 131626इतना ही नहीं पार्वती पनिका पत्नी हरीलाल के नाम पर एक तीसरा जॉब कार्ड क्रमांक एमपी- 15-007-037-009 /415-A भी बनाया गया है और इसमें भी पार्वती को मजदूरी करना लेख किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करैल के रोजगार सहायक स प्रभारी सचिव शिव प्रसाद यादव द्वारा रमाशंकर पिता शिव प्रसाद, भुवनेश्वर, शिव प्रसाद पिता बंधु, इंद्रजीत पिता सोभनाथ, सियावती पत्नी इंद्रजीत, उमाशंकर पिता शिव प्रसाद, ममता पत्नी उमाशंकर और रंगीलाल यादव के नाम पर भी कई जॉब कार्ड बनाकर फर्जी ढंग से मजदूरी का आहरण कर गवन करने का मामला सामने आया है जो ग्राम पंचायत करैल में एक बड़े घोटाले की तरफ इशारा कर रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!