A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमैनपुरी

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में छह लोग हुए घायल

मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की घटना

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में छह लोग हुए घायल।

मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे एक परिवार की ईको कार का टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी अमन अपने तीन वर्षीय पुत्र अभय के मुंडन संस्कार के लिए रविवार को जसराना जा रहे थे। कार में अमन के साथ उनकी पत्नी दीपा, मां बबली, सास मूर्ति देवी और भांजा राहुल सहित अन्य परिजन सवार थे। दन्नाहार क्षेत्र से गुजरते समय अचानक कार का टायर फट गया।टायर फटने से ईको कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई और खेत में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है और कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

रिपोर्ट: एडिटर प्रवीन कुमार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!