A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

100वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी की हरी झंडी से शुरू हुई आईएमए की मैराथन

सागर ने लगाई स्वास्थ्य भारत की दौड

FB IMG 1768736044879

FB IMG 1768736058849सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर शाखा एवं सागर नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वच्छ भारत मैराथन” के अंतर्गत एक भव्य मेगा मैराथन का आयोजन किया गया। खेल परिसर से प्रारंभ हुई इस मैराथन को 100 वर्षीय प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी ताराचंद जैन जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विशेष बात यह रही कि श्री जैन आज भी प्रतिदिन दो घंटे योग कर स्वस्थ जीवन का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
मैराथन का आयोजन 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की तीन श्रेणियों में किया गया। दौड़ मार्ग खेल परिसर से डिग्री कॉलेज, जैन स्कूल, मेडिकल कॉलेज रोड, तिली तिराहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज होते हुए मनोरमा कॉलोनी चौराहे से वापस खेल परिसर तक निर्धारित किया गया, जहाँ हजारों नागरिकों ने धावकों का उत्साहवर्धन किया।
आईएमए सागर के अध्यक्ष डॉ. तल्हा साद ने बताया कि ऐसे आयोजन स्वास्थ्य को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की दिशा में दूरगामी प्रभाव डालते हैं। उन्होंने कहा कि इस मैराथन के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, सुरक्षित मातृत्व, क्षय रोग सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रति व्यापक जन-जागरूकता फैली है। हमारा लक्ष्य सागर के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार बनाना है।उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं और इस मैराथन के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छ आदतें अपनाने तथा सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित किया गया।
प्रतियोगिता में 3 किलोमीटर वर्ग में कुशल सिंह ठाकुर , 5 किलोमीटर वर्ग में जगदेव सिंह एवं 10 किलोमीटर वर्ग में सऊद हसन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आईएमए की ओर से विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष 50 प्रतिभागियों को मेडल दिए गए, जबकि सभी पंजीकृत प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। 5000 से अधिक एथलीटों और नागरिकों की भागीदारी वाली यह मैराथन एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर जन-जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभरी। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रयास स्वस्थ समाज और सशक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी

Back to top button
error: Content is protected !!