A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

नाबालिगों से चोरी करवाने वाला मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

IMG 20260120 WA0087सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में सागर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों पर करारा प्रहार करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की गई है। दिनांक 14.01.2026 को फरियादी रामपाल सिंह लोधी द्वारा थाना गोपालगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नीले रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चेतन अस्पताल के सामने से चोरी कर लिया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान थाना गोपालगंज एवं पुलिस कंट्रोल रूम सागर के सहयोग से चैतन्य अस्पताल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कराई गई। कंट्रोल रूम में तैनात उप निरीक्षक (रेडियो) आर.के.एस. चौहान के कुशल निर्देशन एवं तकनीकी सतर्कता में आरक्षक दशरथ थाना गोपालगंज द्वारा फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया, जिसमें एक व्यक्ति दो अन्य युवकों को मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में समझाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया गया, जिससे शीघ्र ही उसकी पहचान भोलू पांडे उर्फ कुलदीप पांडे के रूप में हुई। जिस पर थाना प्रभारी गोपालगंज श्री घनश्याम शर्मा द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी भोलू पांडे ने स्वीकार किया कि उसने दो नाबालिग लड़कों के माध्यम से उक्त पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी करवाई थी। उनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल क्रमांक MP15MN7283 बरामद की गई। इसके पश्चात जब आरोपी से गहन एवं वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उसने नानू उर्फ राज शुक्ला एवं बाली उर्फ साहब अहिरवार के साथ मिलकर अन्य मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना भी स्वीकार किया।
इसके बाद गोपालगंज पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिनकी निशानदेही पर कुल चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। सभी वाहन ग्राम बड़तुमा, थाना मकरोनिया क्षेत्र से बरामद किए गए।
बरामद वाहनों का विवरण –अप.क्र. 31/26, धारा 303(2) बी.एन.एस. – पैशन प्रो, क्रमांक MP15MN7283
अप.क्र. 19/26, धारा 303(2) बी.एन.एस. – HF डीलक्स, क्रमांक MP34MJ7129,अप.क्र. 513/26, धारा 303(2) बी.एन.एस. – CD डीलक्स, क्रमांक,MP15MJ8512,अप.क्र. 560/25, धारा 303(2) बी.एन.एस. – अपाचे, क्रमांक MP15MV0577गिरफ्तार आरोपी* भोलू उर्फ कुलदीप पांडे, पिता राजकुमार पाण्डेय, निवासी कॉलेज के पास बड़तुमा, थाना मकरोनिया
नानू उर्फ राज शुक्ला, पिता रमाकांत शुक्ला, उम्र 20 वर्ष, निवासी बजरंगबली मंदिर के पास बड़तुमा, थाना मकरोनिया
बाली उर्फ साहब अहिरवार, पिता पुट्टी अहिरवार, उम्र 22 वर्ष, निवासी नई बस्ती, कंट्रोल के पास बड़तुमा, थाना मकरोनिया एवं अन्य 2 नाबालिग सभी आरोपियों के विरुद्ध विधिसंगत कार्यवाही जारी है इस संपूर्ण कार्यवाही में सीसीटीवी तकनीक, कंट्रोल रूम की सतर्क मॉनिटरिंग और पुलिस टीम की उत्कृष्ट समन्वय क्षमता निर्णायक सिद्ध हुई। उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान (पुलिस कंट्रोल रूम) द्वारा दिए गए तकनीकी सहयोग एवं त्वरित दिशा-निर्देशों से ही इस पूरे चोरी गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। सराहनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारी/कर्मचारी ,थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शर्मा, उ.नि. (रेडियो) राजकुमार सिंह चौहान, प्र.आर. अयूब खान, प्र.आर. हरिओम तिवारी, प्र.आर. दीपक व्यास, प्र.आर. अनिल प्रभाकर, प्र.आर. गौतम भट्ट, प्र.आर. अनंत, प्र.आर. जयसिंह, प्र.आर. वीरू वेन, प्र.आर. राधेश्याम, आर. अंकित तिवारी, आर. दशरथ मालवीय, आर. शुभम विश्वकर्मा (थाना मकरोनिया), आर. नेकराम, आर. चन्द्रकांत, आर. अतुल मिश्रा, आर. अरविंद, आर. रणवीर, आर. थिरबम, आर. हीरेन्द्र, आर. भरत, आर. महेंद्र सेन, चालक देवेन्द्र पाण्डेय सहित संपूर्ण पुलिस टीम।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!