A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

मिली स्थाई पक्की दुकाने, मंत्री राजपूत ने दुकानदारों को चाबी वितरित की

FB IMG 1768965591865सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * बिलहरा नगर परिषद् क्षेत्र अंतर्गत अस्थाई दुकानदारों व गुमटी लगाने वालों के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के द्वारा स्थाई दुकानों की व्यवस्था कराई गई है, जिनमें बिलहरा में कई अस्थाई दुकानदारों को पक्की व सर्वसुविधायुक्त दुकाने मिली बिलहरा के लाभार्थी दुकानदारों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पहुुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री राजपूत द्वारा सभी दुकानदारों के लिए चाबी वितरित कर उनको नई दुकान मिलने पर शुभकामनाएं दी। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसी की मदद करने से ज्यादा बड़ा कार्य है उसे रोजगार उपलब्ध कराया जाये। दुकान में पहले अस्थाई रूप से दुकानदार दुकान लगाते थे अब उनके लिए पक्की और सुविधायुक्त दुकानें बनाई गई है जिससे अब अस्थाई दुकानदारों के लिए सारी समस्याओं से निजात मिली है। मेरा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति को रोजगार से जोड़ो जाये एवं खास तौर से अस्थाई दुकानदारों को व्यवस्थित किया जाये, जिसको लेकर लगातार सुरखी विधानसभा क्षेत्र में कार्य चल रहा है। बिलहरा से आये दुकानदारों ने मंत्री राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्थाई दुकानें होनेे से आये दिन समस्या होती थी हमारी इस परेशानी को मंत्री ने समझा और हमें स्थाई ठिकाना दिया है। जिससे सभी दुकानदार अपना जीवन यापन कर पायेंगें। इस अवसर पर देवेंद्र परदेशी, राजू साहू, लालू पटैल, नन्हें पटैल, अभिषेक पटैल, हीरालाल केवट, प्रतीक अहिरवार, हेमंत खटीक, दारा सिंह ठाकुर, रामकुमार ठाकुर, वसंत सेन, काशीराम मेंबर, विकास सिंह राजपूत सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!