
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद
पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार
(उत्तराखंड)
Akshay Kumar Car Accident: अभिनेता अक्षय कुमार की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। बीते दिन अक्षय और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बाहर से मुंबई लौटे ही थे। तभी घर जाते समय एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयानक थी कि ऑटो उछलकर अक्षय के सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद वहीं गाड़ी एक्टर की SUV से भिड़ गई। हालांकि इस हादसे में अभिनेता और उनकी पत्नी दोनों सलामत है। ऑटो चालक को थोड़ी चोटें आई है। हालांकि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो काफी हैरान और गंभीर करने वाला है।
Akshay Kumar Car Accident: हादसे का शिकार हुई अक्षय कुमार की कार
घटनास्थल के इस वीडियो में लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। भीड़ में एक ऑटो खड़ा नजर आ रहा है। जिसे लोग घेर कर खड़े हैं। ऑटो के बीच फंसा शख्स परेशान और बेचैन है। वीडियो देखकर लग रहा है कि शख्स को गंभीर चोटे आईं। वो खुद को बाहर निकालने की गुहार लगा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई करती है। लोग भी शख्स को पानी देते है। साथ ही उसे निकालने का प्रयास भी करते हैं।
ऑटो के उड़े परखच्चे
इस हादसे में कार के ड्राइवर घायल हुए हैं। तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। घटना सोमवार करीब नौ बजे की है। दो लोगों इसमें घायल हुए है। वीडियो में अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले की एक गाड़ी पलटी हुई है। तो वहीं ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। हादसा भीषण था। जिसके चलते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।










