?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

सागर में चलेगा विशेष राजस्व वसूली अभियान, डिफाल्टरो के नाम होंगे सार्वजनिक

FB IMG 1768999213762सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * जिले के राजस्व संग्रहण को लेकर कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिले में राजस्व वसूली के लिए तत्काल एक विशेष अभियान शुरू किया जाए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जो बड़े बकायादार लंबे समय से सरकारी देयकों का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची अब सार्वजनिक की जाएगी।
कलेक्टर ने तहसीलवार बकाया राशि की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल नोटिस तक सीमित न रहें। उन्होंने कहा कि यदि बड़े बकायादार राशि जमा करने में आनाकानी करते हैं, तो उनकी संपत्ति की कुर्की और बैंक खाते फ्रीज करने जैसी वैधानिक कार्रवाई की जाए।
पारदर्शिता के उद्देश्य से अब बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। कलेक्टर का मानना है कि इससे न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि जिले के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!