A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनी

धान उपार्जन केन्द्र में लापरवाही बरतने पर दो बर्ष के लिए हुए निष्कासित

Screenshot 2026 01 22 07 36 50 06 40deb401b9ffe8e1df2f1cc5ba480b12

कटनी

धान उपार्जन में लापरवाही पर चार केंद्र प्रभारियों को किया गया दो वर्षों तक उपार्जन कार्य से पृथक उपार्जन केंद्र विजय राघव गढ़ के प्रभारी रामनारायण गर्ग, उपार्जन केंद्र निगहरा के प्रभारी बसंत सिंह, उपार्जन केंद्र कौड़िया के प्रभारी पंकज पाण्डेय और उपार्जन केंद्र हथियागढ़ के प्रभारी गजराज पटेल को आगामी 2 वर्ष के लिये उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के सख्‍त निर्देश और कड़े रूख की वजह से उपार्जन केन्‍द्रों में अनियमितता पाये जाने पर चार उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों को आगामी दो वर्षों के लिए उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री सज्‍जन सिंह परिहार ने बताया कि कलेक्टर श्री तिवारी द्वारा गठित अधिकारियों के संयुक्‍त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्‍द्र कौड़िया, हथियागढ़, निगहरा एवं विजयराघवगढ़ में दस्तावेजों का संधारण नियमानुसार नहीं किया जाना, धान की बोरियों में स्टेंसिल और टैग का न होना और तौल कार्य में खामियां पाई गई। जिसके बाद चारों उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था। परंतु उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस का समाधानकार‍क जवाब नहीं दिये जाने पर पर उपार्जन केंद्र विजयराघवगढ़ के प्रभारी रामनारायण गर्ग, उपार्जन केंद्र निगहरा के प्रभारी बसंत सिंह, उपार्जन केंद्र कौड़िया के प्रभारी पंकज पाण्डेय और उपार्जन केंद्र हथियागढ़ के प्रभारी गजराज पटेल को आगामी 2 वर्ष के लिये उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया।

कटनी ब्यूरो चीफ

सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं बिज्ञापन हेतु संपर्क करें

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!